{"_id":"6175aca2a2ad77421a6f927e","slug":"dps-and-rotary-school-won-league-matches-bareilly-news-bly4639452158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस और रोटरी स्कूल ने जीते लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस और रोटरी स्कूल ने जीते लीग मैच
विज्ञापन
मैच खेलते जीआरएम और डीपीएस के खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांश और यशपाल यादव रहे मैन ऑफ द मैच
बरेली। एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे श्री राममूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच जीआरएमए और डीपीएस के बीच खेला गया।
जीआरएस ने टॉस जीतकर डीपीएस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में डीपीए की टीम ने 117 रन बनाए। इसके जवाब में जीआरएम की टीम 93 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। डीपीएस की तरफ से 50 रन की नाबाद पारी खेलने पर दिव्यांश अरोड़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच अल्मा मातेर और रोटरी स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर रोटरी स्कूल की टीम ने 77 रन बनाए। रोटरी के गेंदबाज यशपाल यादव ने 30 रन देेकर सात विकेट लेकर अल्मा स्कूल की टीम को हार के कगार पर पहुंचा दिया। अल्मा मातेर की टीम 53 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव और आयोजन समिति के संरक्षक आदित्य मूर्ति ने किया।