{"_id":"67b2499622ec65269d0070fb","slug":"dpr-for-widening-of-bareilly-bisalpur-road-will-be-ready-by-june-bareilly-news-c-4-bly1015-582096-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए हो रही सर्वे, जून तक तैयार होगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए हो रही सर्वे, जून तक तैयार होगी डीपीआर
Mon, 17 Feb 2025 07:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 07:28 AM IST
सार
बरेली के बड़ा बाइपास से बीसलपुर तक 32.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए चार जनवरी से सर्वे शुरू हुआ है।
विज्ञापन
बरेली बीसलपुर रोड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जून तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाएगी। भोपाल की मंगलम इंफ्रास्ट्रक्चर के अभियंताओं ने चार जनवरी से सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। मार्ग को सात से दस मीटर किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण में कहां क्या बाधा है। छोटे-बड़े कितने पुल-पुलियां बनेंगे। जमीन अधिग्रहण की जरूरत तो नहीं पड़ेगी, इन बिंदुओं को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल किया गया है। बरेली के बड़ा बाइपास से भुता, कुआंडांडा, चुर्रा सकतपुर, रिछोला शेखापुर होते हुए बीसलपुर तक 32.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि डेढ़ महीने से सर्वेक्षण चल रहा है। चौड़ीकरण से आसपास के गांवों और बरेली के लोगों को फायदा मिलेगा। बिना डिवाइडर के सड़क दस मीटर चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
चौड़ीकरण के लिए डीपीआर पहले लखनऊ जाएगी। वहां से इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भेजा जाएगा। बजट की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो सकेगा। - शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी