{"_id":"5ebaf67a8ebc3e90a6541d4f","slug":"dowry-killing-of-woman-bareilly-news-bly405647271","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के पांच माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के पांच माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिजन से बगावत कर प्रेम विवाह करने के पांच महीने बाद ही एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। शादी के बाद वह पति के साथ अलग किराए के मकान में रह रही थी। शव लटका देख ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दी। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत छह के खिलाफ इज्जतनगर थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
इज्जतनगर क्षेत्र के सैदपुर हॉकिंस निवासी मोहम्मद शफीक ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बहन नूरअफशा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ इलाके के ही फरमान से पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। सोमवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन का शव फंदे पर लटका है। वह मौके पर पहुंचे तो शव साड़ी के सहारे लटका मिला। उन्होंने परिवार वालों की मदद से शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। शफीक ने आरोप लगाया कि पति फरमान अपने भाई रिजवान, गुलाम मोहम्मद, अनवर, मां रूवीना आदि की मदद से नूरअफशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर वह किराए पर रहने लगी थी। आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। सोमवार रात विवाहिता का पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति घर से चला गया। लौटा तो पत्नी का शव लटका मिला।