फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Double whammy on hotel operators... Will complain in court

Bareilly News: होटल संचालकों पर दोहरी मार... कोर्ट में करेंगे फरियाद

Tue, 29 Aug 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Double whammy on hotel operators... Will complain in court
बरेली। भूगर्भ जल दोहन के लिए होटल संचालकों को पहले ही 10-10 लाख रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया जा चुका है। अब नगर निगम ने सबमर्सिबल लगाने पर एनओसी लेने का नियम बनाया है। इस पर होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। विधिक टीम बनाकर प्रकरण को कोर्ट ले जाने पर पदाधिकारियों की सहमति मांगी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना का कहना है कि होटल, रेस्त्रां, बैंक्वेट हाल संचालन के लिए नगर निगम के निर्णय के बाद एक ही कार्य के लिए अब सेंट्रल ग्राउंड वॉटर अथॉरिटी और नगर निगम से अलग-अलग एनओसी लेनी होगी। दोनों को अलग भुगतान भी करना होगा। लिहाजा, संबंधित निर्णय सही नहीं कहा जा सका। इसके लिए सरकार को नीतिगत निर्णय लेना होगा। जल्द ही इस प्रकरण पर संगठन की बैठक कर सभी विभागाें का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन


हैरत... कितने शुल्क अदा करेंगे संचालक
एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक संबंधित निर्णय से होटल संचालन कठिन हो जाएगा। संचालक को एक ही वस्तु उपभोग के लिए कई बार टैक्स देना होगा। इसमें पानी के लिए नगर निगम को वाटर टैक्स, सबमर्सिबल लगाने के लिए नगर निगम में पंजीकरण शुल्क, फिर हर साल नवीनीकरण शुल्क। उधर, सेंट्रल ग्राउंडवाटर अथॉरिटी की ओर से भी सबमर्सिबल पर एनओसी शुल्क, जितना पानी निकालेंगे उस पर अलग शुल्क। ऐसे में अब विरोध करना ही विकल्प बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed