फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Double decker bus collides with tractor-trolley, one seriously injured

Bareilly News: डबल डेकर बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, एक गंभीर घायल

Tue, 22 Oct 2024 06:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus collides with tractor-trolley, one seriously injured
भमोरा। घटना स्थल के फोटो-संवाद
भमोरा। ट्रॉली में ईंटें भरकर पहुंचाने जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई, जबकि पांचवां मजदूर ट्राॅली के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तड़के बिनावर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे से सिरोही निवासी ट्रैक्टर मालिक इस्लाम अपने ट्रैक्टर से भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर ईंटें पहचाने जा रहा था। सुबह पांच बजे पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने ईंटों से भरी ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा पलट गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर सवार मजदूर शाहिद, फारूक, सचिन व चालक नाहिद ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, सचिन पुत्र नन्हे राठौर निवासी सिरोही ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे की आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस के साथ एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर ईंटों से लदी ट्राली को खाली कर घायल सचिन को निकालकर अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed