Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Don't be afraid of challenges, step out of the house and make yourself invincible.

Bareilly News: चुनौतियों से न घबराएं, घर से निकलकर खुद को बनाएं अपराजिता

Tue, 30 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of challenges, step out of the house and make yourself invincible.
महिला उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
विज्ञापन


बरेली। राजनीति से सरकारी नौकरी, कारोबार से निजी कंपनी हर कहीं महिलाएं कड़ी मेहनत से अपनी छाप छोड़ रही हैं। हालांकि, तादाद गिनी चुनी है। 90 फीसदी महिलाएं घर की दहलीज तक सीमित हैं। कामकाजी महिलाएं भी परिवार की जिम्मेदारी संभालकर पहचान बना सकती हैं।
शारदीय नवरात्र के मौके पर अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान ये विचार महिला उद्यमियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने साझा किया। महिला उद्यमी अमिता अग्रवाल ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने कॉलेज के आवेदन फाॅर्म पर भविष्य में खुद को कुशल गृहिणी बनने की बात लिख दी थी, लेकिन अब वे एम्यूजमेंट पार्क, वाटर पार्क, कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट समेत सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संगठन व अन्य फर्मों की डायरेक्टर हैं। साथ ही, एक उम्मीद संस्था से कई महिलाओं, बालिकाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंसी संचालक सुधा अग्रवाल ने कहा कि स्कूली शिक्षा समाप्त होने के बाद से अब तक उन्होंने कई जॉब की, लेकिन घर के कामकाज खुद करती हैं। कहा कि मायका-ससुराल पक्ष का उन्हें सहयोग मिला। कई दिक्कतें आईं, बातें भी सुनी पर उससे बेपरवाह होकर वे आगे बढ़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन बनाकर महिलाओं को दिया मंच, संवर रहा हुनर
कारोबारी शान्या भाटिया ने कहा कि बरेली की महिलाओं में हुनर है, लेकिन उचित मंच न मिलने से वे आगे नहीं आ रहीं। लिहाजा, ग्रुप बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार कर रहीं 80 महिलाओं को जोड़ चुकी हैं। बताया कि वे घर खुद संभालती हैं। बच्चे को पढ़ाती हैं। लेडीज फुटवियर और हैंडबैग डिजाइनर तमालिका शर्मा ने फैक्टरी लगाने से लेकर कारोबार की अड़चन और सफलता को साझा किया।

परिवार का मिल रहा सहयोग, आत्मविश्वास जरूरी
नेल पेंट आर्टिस्ट नाशी बांगा ने कहा कि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है लेकिन वे अपना कारोबार करना चाहती थीं। जिसमें सुसराल पक्ष का सहयोग मिला। कहा कि समानता का अधिकार सिर्फ हक जताने में नहीं पारिवारिक खर्च उठाने में होना चाहिए। प्रियंका गांधी चांदना ने कहा कि अब सोच बदल रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सभी सहयोग कर रहे हैं। बशर्ते गरिमा और मर्यादा बनी रहे।


बचत काफी नहीं, पुरुषों का सहारा भी बने महिलाएं
चार्टर्ड अकाउंटेंट कविता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं छिटपुट बचत पर भरोसा करती हैं। इसे म्युचुअल फंड, इक्विटी, एसआईपी, बॉन्डस आदि में निवेश करें तो आर्थिक मजबूती आएगी। गैर जरूरी चीजों की खरीदारी के बजाय बढ़ती महंगाई में भविष्य सुरक्षित करने के लिए सोने-चांदी में निवेश कर सकती हैं। बताया कि सीए पेशा पुरुषों से जुड़ा है, लेकिन महिला होकर अथक परिश्रम से उन्होंने पहचान बनाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed