{"_id":"66cc4cf03beae8eb3b067334","slug":"dominance-of-bareilly-players-in-table-tennis-bareilly-news-c-4-lko1018-466601-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेबल टेनिस में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेबल टेनिस में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
पल्लवी सिंगला व डॉ. अनीता नाथ ने लहराया जीत का परचम
बरेली। 11वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल व सेकंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को मास्टर्स के मुकाबले खेले गए। इसमें महिला वर्ग में बरेली की पल्लवी सिंगला व डॉ. अनीता नाथ ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।
''स्टैग ग्लोबल'' की ओर से संचालित टूर्नामेंट के अंतिम दिन मास्टर्स कैटेगरी के फाइनल मैच में वेटरन पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ग में वेटरन पुरुषों को छह कैटेगरी (39+, 49+, 59+, 64+, 69+, 74+) और वेटरन महिलाओं को दो कैटेगरी (39+ व 49+) में रखा गया। लखनऊ के एमएन खरे, गौतमबुद्ध नगर के मेजर जनरल आरएन मसालदान, लखनऊ के एचएस नेगी, प्रयागराज के दीपक सिंह, सुल्तानपुर के अभिषेक मनी और आगरा के सौरभ पोद्दार ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की। समापन समारोह में यूपीटीटीए के प्रेसीडेंट संजीव पाठक, पूर्व जनरल सेक्रेटरी अरुण बनर्जी, टूर्नामेंट निदेशक एनके लाहिरी, अंतरराष्ट्रीय ब्लू बैज अंपायर बने अमित सिंह, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कामथान, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, आयोजन सचिव डॉ. सोवन मोहंती ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए। संवाद
फाइनल का परिणाम
-वेटरन कैटेगरी पुरुष
- 39 प्लस में सौरभ पोद्दार (आगरा) प्रथम, द्वितीय अनिल सेन (मुरादाबाद) व तृतीय स्थान पर सचिन (लखनऊ) रहे।
- 49 प्लस में अभिषेक मनी (सुल्तानपुर) प्रथम, द्वितीय अनिल जाजो (गाजियाबाद) व तृतीय स्थान पर दिलीप सेन (कानपुर) रहे।
- 59 प्लस में दीपक सिंह (प्रयागराज) प्रथम, द्वितीय सरोज कुमार पांडेय (प्रयागराज) व तृतीय पायदान पर उपेंद्र अग्रवाल (मुरादाबाद) रहे।
- 64 प्लस में एचएस नेगी (लखनऊ) प्रथम, द्वितीय आरके टंडन (लखनऊ) व तृतीय स्थान पर एएम श्रीवास्तव (लखनऊ) रहे।
- 69 प्लस में मेजर जनरल आरएन मसालदान (गौतमबुद्ध नगर) प्रथम, द्वितीय सुरेंद्र कुमार विंदिया (गौतमबुद्ध नगर) व तृतीय स्थान पर संजय मुंशी (प्रयागराज) रहे।
विज्ञापन
-74 प्लस में एमएन खरे (लखनऊ) प्रथम व कर्नल शिव कुंजरू द्वितीय स्थान पर (आगरा) रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वेटरन कैटेगरी महिला
- 39 प्लस में प्रथम स्थान पल्लवी सिंगला (बरेली), द्वितीय मृदुला पास्टर (बरेली) व तृतीय स्थान विनीता मेघरान (बरेली) ने प्राप्त किया।
- 49प्लस में प्रथम स्थान डॉ. अनीता नाथ (बरेली), द्वितीय शालिनी गोयल (बरेली) व तृतीय स्थान रेखा गुप्ता (लखनऊ) ने हासिल किया।