फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Domestic violence case, both Nida and Sheeran filed appeal

Bareilly News: घरेलू हिंसा मामला, निदा और शीरान दोनों ने दाखिल की अपील

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Domestic violence case, both Nida and Sheeran filed appeal
बरेली। घरेलू हिंसा के मामले में निचली अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताने वाली आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने अब जिला जज की अदालत में फैसले को लेकर अपील दाखिल की है। उन्होंने और मुआवजे की दरकार जताई है। वहीं, उनके पति शीरान रजा खां ने भी अपील दायर की है।
विज्ञापन

निदा के वकील भुपेंद्र भड़ाना ने अपील में कहा कि तीन लाख रुपये का प्रतिकर दिलाने का आदेश काफी कम है। शीरान की ओर से अपने आने-जाने की सूचना देते हुए कोर्ट में हवाई जहाज के टिकट दाखिल किए गए हैं जो उनकी आर्थिक संपन्नता का साक्ष्य हैं। इसलिए एक मुश्त प्रतिकर 10 लाख होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिमाह दी जाने वाली रकम भी 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार महीना किया जाना चाहिए। यह भी कहा गया कि उसको स्त्रीधन की जगह उसकी कीमत या नया स्त्रीधन दिलाने का आदेश पारित होना न्यायहित में जरूरी है। अपील में शीरान रजा खां, उनके पिता उस्मान रजा खां, माता सिम्मी व इकान रजा खां को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीरान की ओर से कहा गया है कि उनकी आय तय हुए बिना ही 15 हजार रुपये महीना देने का आदेश पारित करना कानूनन गलत है। कहा कि निदा खान को पहले से गुजारा भत्ते के मामले में वह 12 हजार रुपये प्रतिमाह अदा कर रहे हैं, जो जनवरी 2024 तक दिया जा चुका है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 23 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed