{"_id":"653974b97b8fc7737a086ec5","slug":"doli-bhoomi-girat-daskandhar-chubhit-sindhu-sari-giant-bhudhar-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-1379-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर
Thu, 26 Oct 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज/फरीदपुर। कस्बे में चल रही श्रीराम लीला में बुधवार को रावण वध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ।
रामलीला मेले के ग्यारहवें दिन पुतला दहन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना पुलिस के अलावा पीएसी और रेलवे लाइन की ओर आरपीएफ व जीआरपी तैनात रही। रामलीला मैदान में लगे मेले में लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ खिलौने और घर की सजावट का सामान खरीदा। मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर प्रवेश कुमार सिंह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। बल्लिया गांव में भी रावण के पुतले का दहन हुआ।
फरीदपुर के प्राचीन रामलीला मैदान में रावण का वध होते ही मेला प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मेला मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान राजेश चंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक मौर्य, डॉ. मनोज आर्या, रजत वर्मा, प्रदीप वर्मा, रौनक वर्मा, राजीव गुप्ता, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं, मानस स्थली आवासीय विद्यालय में विजयदशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन हुआ। इसके बाद पुतला दहन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रबंधक प्रेम शंकर अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र शर्मा, सत्येंद्र प्रकाश गोयल, विकास सिंघल, शाश्वत अग्रवाल मौजूद रहे।