फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dog bites two people including an ice cream vendor

Bareilly News: कुत्ते ने आइसक्रीम विक्रेता समेत दो को काटा

Wed, 16 Apr 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dog bites two people including an ice cream vendor
बरेली। कटघर रेलवे क्राॅसिंग पर आइसक्रीम विक्रेता को आवारा कुत्ते ने जख्मी कर दिया। इसी दौरान कुत्ते ने बचाने के लिए आए एक राहगीर के पैर में भी काट लिया। कटघर नई बस्ती निवासी मुरारीलाल ने बताया कि वह आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे घर से पैदल निकले और रेलवे क्राॅसिंग के पास जंक्शन जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगे। तभी जखीरा की ओरे से आए आवारा कुत्ते ने पीछे से उनके पैर में काट लिया। पैर से खून बहने लगा। वह चिल्लाए तो कई राहगीर आ गए। उन्होंने हमलावर कुत्ते को भगाने की कोशिश की तो कुत्ते ने एक राहगीर के पैर में भी दांत मार दिए। बमुश्किल कुत्ते को भगाया जा सका। मुरारीलाल ने बताया कि कुत्ता कई दिनों से लोगों को काट रहा है पर इसे पकड़ा नहीं जा रहा है। मुरारीलाल ने जिला अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed