फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors on Stage Showed his skills

डॉक्टरों ने स्टेज पर  दिखाया अपना हुनर

Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doctors on Stage Showed his skills
Doctors on Stage Showed his skills - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ओपीडी, आपरेशन थियेटर और क्लास रूम से निकलकर डॉक्टर शनिवार को पूरे मूड में दिखे। इनके हाथ में स्टेथोस्कोप नहीं, बल्कि माइक था। डांस से लेकर गीत गाने और ड्रामे में उन्होंने साबित कर दिया कि सिर्फ इलाज में ही नहीं, बल्कि प्रतिभा दिखाने में भी वह पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

मौका था एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट के सालाना जलसे ‘जील 2016’ का। कार्यक्रम की थीम हैरी पॉर्टर फिल्म की जादुई दुनिया पर रखी गई थी। इसमें एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने भाग लेकर जलवा बिखेरा। डुएट डांस प्रतियोगिता में 2013 बैच की टीम जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन देवमूर्ति, आदित्य मूर्ति, प्राचार्य आरसी पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक क्लब का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


कालाधन पर किए अभिनय के वार 
बैच 2013 के छात्रों ने ‘पैसे की नीयत’ नाटक का मंचन किया। इसमें कालाधन कमाने के लिए जो दांवपेंच लगाए जा रहे हैं, उस पर कटाक्ष किया गया। सबने नाटक के संदेश को सराहा। नोटबंदी पर वादविवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें वेदांग त्यागी और अचल सिंघल जीते। पहचान कौन प्रतियोगिता में पारस अरोरा, रिचा और शिवि यादव जीते। मोनो एक्टिंग में प्रथम पुरस्कार गुरसन सिंह और द्वितीय पुरस्कार दीपांविता ने किया। इस मौके पर क्रिकेट, वॉलीबाल, टेबिल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई। रॉक बैंड, अगस्त्या बैंड का भी जलवा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed