फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors did not reach OPD till 9 am, patients kept wandering

Bareilly News: सुबह नौ बजे तक ओपीडी नहीं पहुंचे डॉक्टर, भटकते रहे मरीज

Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not reach OPD till 9 am, patients kept wandering
बरेली। ओपीडी में सोमवार को इलाज कराने पहुंचे मरीज घंटेभर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे के बाद डॉक्टर पहुंचे तो मरीजों का इलाज शुरू हुआ। तीन सौ बेड अस्पताल में सुबह नौ बजे तक दोनों फिजिशियन ओपीडी नहीं पहुंचे थे। त्वचा, नेत्र और दंत रोग विशेषज्ञ का कक्ष भी नौ बजे तक खाली रहा। त्वचा रोग चिकित्सक से परामर्श के लिए पहुंचे एक मरीज ने खाली ओपीडी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर व्यवस्था को कोसा।
विज्ञापन

आरोप है कि ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से है, लेकिन कभी भी डॉक्टर निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते। इस वजह से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ता है। डेढ़ माह पहले भी ओपीडी में डॉक्टर देर से पहुंचे थे। तब चेतावनी दी गई थी। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। अनुपस्थित डॉक्टरों से जवाब-तलब किए जाने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के इलाज में बेपरवाही और शासनादेश का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आए 2412 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1627 नए पर्चे बने। 785 मरीजों ने पुराने पर्चे पर इलाज कराया। फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव होने से मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ रही है। वायरल बुखार समेत डायरिया के मरीज भी बढ़े हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक सोमवार को 30 बच्चे भर्ती रहे। वार्ड फुल रहा। सीएमओ कार्यालय परिसर में लगे शिविर में 42 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बने और पुराने सर्टिफिकेट का नवीनीकरण हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed