{"_id":"68420ad547434a28bb06c4ef","slug":"doctors-arrived-late-in-half-day-opd-patients-sat-tired-bareilly-news-c-4-lko1064-656376-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधे दिन की ओपीडी में देर से पहुंचे डॉक्टर, थककर बैठे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधे दिन की ओपीडी में देर से पहुंचे डॉक्टर, थककर बैठे मरीज
विज्ञापन
बरेली। अधूरी व्यवस्था के साथ संचालित तीन सौ बेड अस्पताल में बृहस्पतिवार को आधे दिन की ओपीडी में भी एक से दो घंटे बाद बाद डॉक्टर पहुंचे। दवा काउंटर दस बजे खुला। एक तीमारदार ने लेटलतीफी के वीडियो, फोटो वायरल कर बेहतर व्यवस्था के दावों की पोल खोली।
गंगा दशहरा पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की वजह से बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में आधे दिन की ओपीडी रही। तीन सौ बेड अस्पताल का अलग नजारा रहा। मरीज सुबह आठ बजे पर्चा बनवाकर ओपीडी और एआरवी कक्ष के बाहर कतार लगाकर बैठे रहे। करीब घंटे भर इंतजार के बाद महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे थककर बैठ गए। एक तीमारदार ने डॉक्टरों की लेटलतीफी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अव्यवस्था का हाल बयां किया। सुबह करीब नौ बजे डॉक्टर पहुंचे। तीन घंटे बाद 12 बजे बंद हो गई। तब तक ढाई सौ मरीज देखे गए। एआरवी क्लीनिक में कुत्ते के काटने से जख्मी 150 लोगों को एआरवी लगी।
ओपीडी बंद होने पर भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते रहे। सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक गंगा दशहरा पर्व के चलते डॉक्टर और स्टाफ देर से पहुंचे। नौ बजे तक सभी पहुंच गए थे और उन्होंने मरीजों को देखा। ब्यूरो