फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors are on strike .. patients kept wandering around hospitals

डॉक्टर हड़ताल पर.. मरीज अस्पतालों के काटते रहे चक्कर

Sat, 12 Dec 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Doctors are on strike .. patients kept wandering around hospitals
प्रदर्शन करते आईएमए से जुड़े चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आईएमए के बैनर तले निजी डॉक्टरों ने निकाली रैली
विज्ञापन

आयुष डॉक्टरों को सर्जरी की अनुमति देने का विरोध
सिर्फ आपातकालीन सेवाएं रखीं चालू

बरेली। आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी के लिए तीन वर्ष के एमएस कोर्स की छूट देने के विरोध में शुक्रवार को आईएमए के आह्वान पर निजी डॉक्टरों ने दिनभर ओपीडी बंद रखीं। इस दौरान मरीज अस्पतालों के चक्कर काटते रखे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गईं। केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में डॉक्टरों ने रैली भी निकाली।
आईएमए ने आयुष डॉक्टरों को सर्जरी की छूट देने के विरोध में शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी बंद रखकर हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। आईएमए से जुड़े डॉक्टर शुक्रवार को ओपीडी बंद रखकर पूर्वान्ह 11 बजे आईएमए परिसर में एकत्र हुए। यहां से केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में नारेबाजी करते हुए चौकी चौराहे तक रैली निकाली। इसके बाद आईएमए भवन लौट आए। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि सरकार का आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की छूट देने का फैसला चिकित्सा व्यवस्था के लिए बेहद घातक है। इससे इलाज में खिचड़ी व्यवस्था लागू हो जाएगी, जो समाज के लिए खतरनाक साबित होगी।
विज्ञापन

आईएमए के सचिव डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में डॉक्टरों ने इस फैसले के विरोध में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी बंद रखी हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गईं। कोरोना संक्रमितों का भी इलाज किया गया। अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा। रैली में डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. कोमल कक्कड़, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अजय भारती, डॉ. धर्मेंद्र नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed