फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor Saheb is very upset! .. Priyanka

बड़े परेशान हैं डॉक्टर साहब!.. नहीं आ रहीं प्रियंका

Mon, 25 Dec 2017 01:52 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 25 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor Saheb is very upset! .. Priyanka
दीक्ष्‍ाांत समाराोह

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में आयोजकों के लिए एक लंबा वक्त काफी बेचैनी भरा गुजरा। समारोह में आई भीड़ प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए उतावली हो रही थी और उधर दिल्ली से लगातार सूचनाएं आ रही थीं कि खराब मौसम की वजह से प्रियंका का विमान उड़ान नहीं भर पा रहा है। आयोजकों की हालत देखने लायक थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद साफ हो गया कि प्रियंका चोपड़ा दीक्षांत समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल के प्रियंका के न आने की घोषणा करने के बाद दीक्षांत समारोह में आए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जाने-माने ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन ने जब माइक संभाला तो आयोजकों की हालत पर खूब चुटकी ली।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए डॉ. हर्षवर्धन ने माइक संभालते ही चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल पर यह कहकर चुटकी ली कि केशव सौ बार अपना मोबाइल देख चुके हैं, अभी तक मेसेज नहीं मिला कि प्रियंका चोपड़ा का हेलीकॉप्टर आखिर दिल्ली से टेकऑफ हुआ कि नहीं। इस पर हंसी का फव्वारा छूट पड़ा। डॉ. हर्षवर्धन आगे बोले, डॉ. केशव ने प्रियंका की मां से कह दिया है कि लंच के बाद सभी छात्र फिर ऑडिटोरियम में इकट्ठे हो जाएंगे। अगर प्रियंका आ जाएंगी तो तब भी उन्हें मानद उपाधि दे दी जाएगी। इस पर दोबारा पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन


‘डॉक्टर व्यवहार अच्छा रखें तो मरीज भूल जाते हैं बीमारी’
दीक्षांत समारोह में 109 विद्यार्थियों को दी गई डिग्री
बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 109 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें डॉक्टर बनने के साथ एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले लोग डॉक्टर की तुलना भगवान से करते थे लेकिन आज परिस्थिति बदल गई है। आज मरीज के साथ कई चैलेंज भी आ रहे हैं। इसलिए पेशे से समझौता भले मत करो लेकिन पुरानी साख भी वापस लाना सभी की जिम्मेदारी है। एक सफल डॉक्टर की परिभाषा उसके इलाज और क्लीनिक से नहीं बल्कि उसके मरीजों पर विश्वास से पूरी होती है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और देश में चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छात्र अपनी शपथ को खरीद नहीं सकते हैं इसलिए उन्हें फ्रेम करके यह दी जा सकती है ताकि वे जीवन भर इसे याद रखें। इस दौरान विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रो चांसलर डॉ. अशोक अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, उप कुलपति डॉ. किरन अग्रवाल शामिल के साथ फैकल्टी के मेंबर शामिल रहे। 

शिवांगी उपाध्याय और अनंदिता सेठ को गोल्ड 
एमबीबीएस में शिवांगी उपाध्याय को एनाटमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी में प्रथम, बायोकेमिस्ट्री, फारेंसिक मेडिसिन व नेत्र रोग में दूसरा और पीडियाट्रिक में तीसरा स्थान पाने पर गोल्ड दिया गया। अनंदिता सेठ को नेत्र रोग विभाग, ईएनटी, जनरल मेडिसिन में प्रथम, गायनी और पीडियाट्रिक में दूसरा और माइक्रोबायोलॉजी में तीसरा स्थान पाने पर गोल्ड दिया गया। बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी शिवांगी उपाध्याय को मिला। नर्सिंग में हरप्रीत कौर और बीडीएस में शामिया जिया टॉपर रहीं। एमबीबीएस के 43, बीडीएस के 30 और नर्सिंग के 36 छात्रों को डिग्री मिली। 


प्रियंका ने ट्विटर पर जताया दुख एक बजकर 32 मिनट पर प्रियंका ने ट्वीट किया कि मौसम साफ हो जाए ताकि वह बरेली जा सकें। एक बजकर 39 मिनट पर दूसरा ट्वीट हैशटैग बरेली कॉलिंग के नाम से हुआ। जिसमें उन्होंने लिखा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल उन्हें उड़ने नहीं देगा। दुख हुआ कि यह एक अच्छा मौका था जिसे मैंने मिस किया। इसके बाद उन्होंने 4 बजकर 13 मिनट पर मेसेज ट्वीट किया कि वह मौसम की खराबी से बहुत दुखी हैं। वह बरेली सिर्फ सम्मान लेने नहीं बल्कि अपने दोस्तों और परिवार से फिर से मिलती और शहर से दोबारा जुड़कर अच्छा लगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed