फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor goes to police station after being blackmailed for Rs 50 lakh

Bareilly News: ब्लैकमेल कर मांगे पचास लाख तो डॉक्टर पहुंचीं थाने

Wed, 06 May 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor goes to police station after being blackmailed for Rs 50 lakh
जिम संचालक व उसका भाई महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते रहे। डॉक्टर ने एसएसपी को बताया कि शुरुआत में मदद के बहाने दोनों भाई उनसे रुपये लेते रहे। बाद में इन लोगों ने उन्हें पेन ड्राइव व मोबाइल फोन में सेव उनका अश्लील वीडियो दिखाया तो वह घबरा गईं। जिम जाना छोड़ दिया। तब अकरम ने उनका पीछा किया और उसके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले दस लाख रुपये मांगे तो महिला ने इज्जत की खातिर अस्सी हजार रुपये दे दिए। बाद में फिर 50 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने पति को जानकारी दी और एसएसपी के पास पहुंचीं।
विज्ञापन



सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ में अकरम बेग ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर देता और बेहोशी में उनका शोषण कर वीडियो बना लेता था। आलम बेग ने भी भाई का सहयोग करने और वसूले गए रुपयों से शौक पूरे करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली घटना थी। वे अन्य महिलाओं को भी फंसाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनसे दो पेनड्राइव, दो मोबाइल फोन, शक्तिवर्धक दवा की नौ शीशियां, तीन गोलियां, छह इंजेक्शन और दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन




वर्जन
प्रतिष्ठित महिला के साथ इस तरह की हरकत करके ब्लैकमेल किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके मोबाइल में अन्य महिलाओं के भी वर्कआउट करते फोटो व वीडियो मिले हैं, लेकिन किसी और महिला ने अभी शिकायत नहीं की है। कोई अन्य दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed