{"_id":"57eacbde4f1c1b653b57536a","slug":"do-something-mr-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ कीजिए मेयर साहब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ कीजिए मेयर साहब!
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेयर
पीलीभीत बाईपास रोड पर घने पेड़ पौधे भले ही पर्यावरण की सेहत को दुरुस्त कर रहो, लेकिन इसकी आड़ में मरे हुए जानवराें के शव डालने से आसपास के लोग परेशान हैं। इसकी दुर्गंध अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के अंदर पढ़ाई बाधित कर रही है। मंगलवार को इस संबंध में छात्रों ने मेयर से मिलकर अपनी समस्या बताई।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने भी नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि बीसलपुर रोड चौराहे से डोहरा रोड चौराहे तक विवि का पश्चिमी सीमा क्षेत्र बाउंड्री से लगे विवि के विभागों में मरे हुए जानवराें के शवों की दुर्गंध आती है। जिससे बच्चों को दिक्कत हो रही है। छात्र पढ़ाई तक नहीं कर पाते हैं। यहां रात में लोग मरे हुए जानवर और उनके अवशेषाें को डाल जाते हैं। मेयर डॉ. आईएस तोमर से मिलने गए छात्र जोगेंद्र सिंह, उपेंद्र पटेल, मोहित पटेल, फाजिल खान, सत्येंद्र, अखिलेश, राकेश, शेर सिंह, हेमेंद्र व अन्य ने बताया कि अगर इसी तरह बदबू आती रही तो वे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। मेयर ने उन्हें समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।