{"_id":"58c1b2f64f1c1b0f3bdc4b5f","slug":"do-not-rush-it-on-the-head-again-or-love-will-descend","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ा न सर पर इसे फिर न प्यार उतरेगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ा न सर पर इसे फिर न प्यार उतरेगा...
बरेली।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Do not rush it on the head again or love will descend ...
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
अग्रवाल सेवा समिति की ओर से रामपुर गार्डन के महाराजा अग्रसेन पार्क में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। फूलों की होली खेलने के बाद हुए कवि सम्मेलन में हास्य, वीर और श्रृंगार रस के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को कभी ठहाके लगाने तो कभी सोचने पर मजबूर कर दिया। बूंदाबांदी और हवा चलने से थोड़ी देर के लिए कवि सम्मेलन में व्यवधान भी पड़ा।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि राजर्षि मेडिकल कालेज की प्रबंधक निदेशक डा. मोनिका ने महाराजा अग्रसेन के के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवित्री मीरा दीक्षित ने सरस्वती वंदना पढ़कर काव्य पाठ का श्री गणेश किया। पंतनगर से आए कवि मोहन मुंतजिर ने सुनाया- ‘चढ़ा न सर पे इसे फिर न प्यार उतरेगा, तबाह करके तुझे ये बुखार उतरेगा’। डा. केपी सिंह विकल बहराइची ने देश भक्ति पर कविता सुनाते हुए कहा- ‘तिरंगे से मुहब्बत का ये जज्बा मर नहीं सकता, कभी भी तोप, बम, बंदूक से मैं डर नहीं सकता।’ हास्य कवि रोहित राकेश ने अपनी इस रचना - ‘ए खुदा ये काम हो जाए, उसका प्लाट मेरे नाम हो जाए।’ लोटा मुरादाबादी ने राजनेताओं पर व्यंग्य कसते हुए सुनाया- ‘अपनी आंख दिखाने के बाद नेताजी ने पूछ ली डाक्टर से एक बात, मेरी आंख का क्या हाल है, डाक्टर बोला-नेताजी, आप की आंख में सुअर का बाल है।’ हाथरस की मीरा दीक्षित ने हास्य व्यंग्य की इस रचना ‘मेरे प्रभु ऐसे कर दो हम पर करम, ऐसे हो जाएं मेरे बलम, झाड़ू लगाएं और कपड़े धुलवाएं’से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। नगमा बरेलवी की ये रचना भी सराही गई- ‘रहमते खुदा से तो महरूम वो भी हैं जिनके घर के आंगन में बेटियां नहीं आतीं।’ अंत में सबने फूल की होली खेलकर पदाधिकारियों और कवियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कवि सम्मेलन में सुधीर कुमार अग्रवाल, हर्ष कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संदीप गोयल, प्रदीप अग्रवाल, रमेशचंद्र, सुरेद्र लाला, उमानाथ अग्रवाल, मुरलीधर गोयल आदि मौजूद थे। संचालन अजय अग्रवाल ने किया।