फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Do business fearlessly, traders should move towards industries'

Bareilly News: 'निर्भीक होकर करें व्यापार, उद्योगों की ओर बढ़ें व्यापारी'

Fri, 22 Sep 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Do business fearlessly, traders should move towards industries'
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विशाल व्यापारी सम्मेलन बृहस्पतिवार को पीलीभीत रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। इसमें व्यापारियों से निर्भीक होकर कारोबार करने समेत उद्योगों की ओर बढ़ने की अपील की गई। उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन व्यापार मंडल है। इसके लिए कई व्यापारियों ने शहादत दी है। सालों तक व्यापारियों को संगठित करने में कड़ी मेहनत भी की है। स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और लाला विशंभर दयाल अग्रवाल के लगाए इस वृक्ष को 50 वर्ष हो चुके हैं। इसलिए संपूर्ण स्वर्ण जयंती वर्ष को प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दुर्विजय ने प्रशासन की ओर से किसी व्यापारी को समस्या होने पर उसका समाधान शासन स्तर से कराने का आश्वासन दिया। प्रांतीय महामंत्री पूर्वांचल डॉ. दिलीप सेठ ने भी विचार साझा किए। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह दौर उद्योग और व्यापार का है। इसमें विकास की बहुत संभावनाएं हैं जो व्यापारी उद्योग लगाना चाहते हैं, व्यापार मंडल उनका पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहसिन आलम, ईशान सक्सेना, ईशू, आगरा के अध्यक्ष तन अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, राजेश जसोरिया, संजीव चांदना, बहेड़ी के अध्यक्ष रहबर सलीम, अंकुश राज गुप्ता, रवि अरोड़ा, तरुण अग्रवाल अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed