फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM writes letter to airport authority

डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखी चिट्ठी

Sat, 14 Oct 2017 01:08 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 14 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह नाथ नगरी एयर टर्मिनल को 2018 में चालू करानेे के लिए बेहद गंभीर हैं। वह चाहते हैं कि सभी व्यवस्थाएं तय वक्त पर पूरी हों, लेकिन जमीन के अधिग्रहण में देरी से वह खिन्न हैं। इस संबंध में उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया और नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश को चिट्ठी लिखकर कहा कि इस तरह तो नाथ नगरी एयर टर्मिनल का काम समय से पूरा होना मुश्किल है। जनता अगले साल बरेली से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए है। लिहाजा जल्द यहां की व्यवस्थाएं पूरी कराई जाएं। जमीन खरीदने के लिए पत्र तो भिजवा दो। 

डीएम ने बताया कि एयर टर्मिनल के लिए टैक्सी वे बनाने को नहर की जमीन का अधिग्रहण करने की बात चल रही है। एयर टर्मिनल की बाउंड्रीवाल सीधी करने के लिए भी जमीन पर निशान लगवाकर काम शुरू करा दिया गया है, लेकिन अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, दिल्ली से जमीन खरीदने के लिए पत्र नहीं आया है। उन्होंने इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखी है। डीएम ने बताया कि एयर टर्मिनल के लिए अभी और जमीन की जरूरत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed