{"_id":"58adde334f1c1b2b69b25637","slug":"dm-rung-to-see-some-improved-satellite","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का डंडा देख कर कुछ तो सुधरा सेटेलाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का डंडा देख कर कुछ तो सुधरा सेटेलाइट
बरेली।
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
DM rung to see some improved satellite
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेटेलाइट बस अड्डे पर ऑटो के अलावा ठेले और खोखे वालों के अतिक्रमण पर डीएम की सख्ती के बाद परिवहन और ट्रैफिक पुलिस के अफसर आखिरकार हरकत में आ ही गए। बुधवार को सेटेलाइट बस अड्डे का ही नहीं बल्कि चौराहे का नजारा भी बदला सा था। बस अड्डे के सामने से लेकर पीलीभीत बाईपास रोड के दूसरी ओर के टेंपो और ऑटो के अलावा ठेले भी हटवाकर लाइन में लग गए। एआरटीओ और टीएसआई ने ऑटो चालकों से कहा कि वर्दी तुरंत बनवा लें। ऑटो पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और दूरी के हिसाब के हिसाब से किराए की सूची लिखकर टांगें।
डीएम की सख्ती के बाद एआरटीओ उदयवीर सिंह और टीएसआई मनोज कुमार ने बुधवार सुबह 11 बजे सेटेलाइट चौराहे पर पहुुंचकर व्यवस्था ठीक कराई। ऑटो चालकों से तुरंत वर्दी पहनकर नियम फालो करने को कहा। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी चौकस थे। बस अड्डे से चौराहे और पीलीभीत बाईपास रोड का नजारा भी बदला था। बस अड्डे की सीमा में रस्सा बंध गया। अंदर से ठेले हटवाकर सड़क के किनारे लाइन में लगवा दिए गए। चौराहे के दूसरे कोने शाहजहांपुर रोड देहात के टेंपो और डग्गामार जीपें, मार्शल और छोटा हाथी भी गायब थे। सेटेलाइट चौराहा जाम से मुक्त दिखा। हालांकि लोग ये कहते सुने गए कि डीएम की सख्ती से व्यवस्था तो ठीक हो गई लेकिन इसका असर कितने दिन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस कितने दिन सेटेलाइट चौराहे को जाम और अतिक्रमण मुक्त रखेगी।
खोखे, ठेले, ई रिक्शे, टेंपो और आटो चौराहों और सड़क पर जबरदस्त अतिक्रमण कर रहे हैं। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
-सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी