फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM reprimanded PWD officers for giving incorrect reports of roads

सड़कों की गलत रिपोर्ट देने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी अफसरों की लगाई फटकार

Fri, 26 Jun 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded PWD officers for giving incorrect reports of roads
विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विकास कार्यों की समीक्षा में सभी संस्थाओं को निर्माण कार्य समय से पूरे करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली । डीएम ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण के बारे में गलत रिपोर्ट देकर गुमराह करने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि जो सड़कें टूटी हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं से सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

विकास भवन में निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम नितीश कुमार ने अधिकारियों को आईजीआरएस, तहसील दिवस और मुख्यमंत्री को संदर्भित शिकायतें पेंडिंग न रखने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आंवला के गांव गुलाडिया में पशु सेवा केंद्र के लिए शीघ्र जमीन तलाशने को कहा। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के अफसरों को भुता ब्लॉक के गांव गुलाबनगर में बिजली के खंभों को नदी के कटान से बचाने को कहा। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए वन विभाग से पौधे प्राप्त कर लें। बैठक में सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed