{"_id":"65f37cac976f7f0d3c038374","slug":"dm-ravindra-kumars-wife-diksha-made-dfo-of-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1036-363041-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीएम रविंद्र कुमार की पत्नी दीक्षा बनाई गईं बरेली की डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीएम रविंद्र कुमार की पत्नी दीक्षा बनाई गईं बरेली की डीएफओ
Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएफओ समीर कुमार की पदोन्नति वन संरक्षक पद पर होने के बाद शासन ने उनका तबादला अयोध्या कर दिया है। उनके स्थान पर इटावा लाॅयन सफरी में तैनात दीक्षा भंडारी को बरेली का डीएफओ बनाया गया है। दीक्षा भंडारी बरेली में तैनात डीएम रविंद्र कुमार की पत्नी हैं। बरेली के मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर का तबादला आगरा जोन के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर किया गया है। उनके स्थान पर विजय सिंह को मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
बरेली में वन संरक्षक के पद पर अभी किसी की तैनाती न होने के कारण मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह पर ही वन संरक्षक की जिम्मेदारी भी रहेगी। वह अब तक बरेली में वन संरक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बृहस्पतिवार को मुख्य वन संरक्षक का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता में रहेगा। शासन की योजनाओं का समय से क्रियान्वयन और प्राकृतिक वन क्षेत्र पर दबाव कम करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर भी वह जोर देंगे। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि जिले में हरियाली बढ़ाना, वन और वन्यजीवों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता में रहेगा।