{"_id":"5e9b51c98ebc3e78b032ca45","slug":"dm-raids-wheat-centers-response-from-rfc-center-incharge-bareilly-news-bly403084033","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का गेहूं सेंटरों पर छापा, आरएफसी के सेंटर इंचार्ज से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का गेहूं सेंटरों पर छापा, आरएफसी के सेंटर इंचार्ज से जवाब-तलब
विज्ञापन
आंवला में गेहूं सेंटर चेक करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आंवला के क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से खरीद और रिकार्ड चेक किए
विज्ञापन
बरेली। डीएम ने आंवला के तीन क्रय केंद्रों पर शनिवार को छापा मारा। इस दौरान आरएफसी के सेंटर पर प्रभारी के गायब रहने पर डीएम से उससे जवाब तलब किया है। 15 अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद की संतोषजनक प्रगति न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।
डीएम नितीश कुमार शनिवार को अचानक आंवला पहुंचे। चेकिंग के दौरान वह यह देेखकर दंग रह गए कि पीसीएफ सेंटर का इंचार्ज ही गायब था। वहां किसान भी नहीं थे। साथ कई व्यवस्थाएं भी अधूरी मिलीं। इस लापरवाही पर उन्होंने सेंटर इंचार्ज को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा डीएम ने दो अन्य सेंटरों पर भी चेकिंग की। उन्होंने इस दौरान उन्होंने किसानों से अब तक हुई खरीद का रिकार्ड मांगा और यह भी देखा कि अब तक किन किसानों से खरीद हुई। उन्होंने गेहूं की खरीद में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर आने वाला कोई किसान वापस नहीं जाना चाहिए। ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ निलंबन और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।