फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up school closed news Schools up to class VIII remain closed in these districts due to severe cold

UP School Closed: इन जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद, भीषण सर्दी के चलते डीएम ने बढ़ाईं छुट्टियां

Wed, 15 Jan 2025 09:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/बदायूं/शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/बदायूं/शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 09:59 AM IST
सार

UP School Closed News: बरेली समेत पूरे मंडल में भीषण सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। इसके चलते आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।   

विज्ञापन
up school closed news Schools up to class VIII remain closed in these districts due to severe cold
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP School Holiday News : बारिश और दो दिन धूप निकलने के बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। बरेली समेत पूरे मंडल में मंगलवार रात से ही घना कोहरा छाने लगा। बुधवार सुबह कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई। वहीं सर्द हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भीषण ठंड और कोहरे के कारण मंडल के तीन जिलों में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

बरेली में बुधवार को स्कूल बंद 
बरेली में भीषण ठंड के मद्देनजर जिले के स्कूलों, मदरसों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी, परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं में 16 जनवरी तक अवकाश 
बदायूं में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव के आदेश पर बीएसए वीरेंद्र पाल सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि 15 व 16 जनवरी को कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

बता दें कि 14 जनवरी तक शीतकालीन सत्र की छुट्टी थी। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन मंगलवार को जबरदस्त ठंड को देखते हुए अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया गया। जिले में बुधवार सुबह से घना कोहरा देखा गया है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly Car Accident: पिता की पहली बरसी पर बेटा-बेटी की मौत, हल्द्वानी से लौट रहे थे घर, परिवार में कोहराम
 

विज्ञापन

शाहजहांपुर में भी छुट्टी का आदेश जारी 
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब 17 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी से खुलने थे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं दो दिन ऑनलाइन चलाने या स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खोलने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed