फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM looked at Baa School and Wheat Purchase Center

डीएम ने देखा बा स्कूल और गेहूं खरीद केंद्र

Tue, 16 May 2017 01:52 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 16 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
DM looked at Baa School and Wheat Purchase Center
DM looked at Baa School and Wheat Purchase Center - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सुभाष नगर के कस्तूरबा बालिका गांधी आवासीय विद्यालय में अचानक पहुंचीं डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने गंदगी देखकर नाराजगी जताकर वहां के स्टाफ को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि विद्यालय में बड़ी छात्राएं हैं। शौचालयों से लेकर उनके खाने और रहने का इंतजाम भी ठीक से होना चाहिए। डीएम ने कहा कि छात्राओं का वीकली टेस्ट होगा। ताकि इन स्कूलों से होनहार छात्राएं पढ़कर आगे बढ़ें। उन्होंने कुछ छात्राओं से सवाल किए तो जवाब सही मिला। 
विज्ञापन

डीएम ने अचानक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचकर कक्षाओं के अलावा छात्राओं के आवास देखे। स्टोर, किचिन, बाथरूम, शौचालय और पेयजल व्यवस्था देखी। सौर ऊर्जा सयन्त्र, खेलकूद की व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम खराब पड़े आरओ को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। डीएम ने छात्राओं से सवाल करके पढ़ाई के बारे में जानकारी की। उनकी समस्याएं पूछीं। निरीक्षक के दौरान डायनिंग हाल छोटा होने पर डीएम ने उसे बड़ा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई के साथ खेलकूद और खानपान का ध्यान रखने कहा। साथ ही यह हिदायत दी कि विद्यालय में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं होनी। छात्राओं की सुरक्षा का पूरा इंतजाम होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सतेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन एसपी सिंह, डिप्टी आरएमओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


किसानों के घर से लाओ गेहूं खरीदकर  
डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने मंडी समिति डेलापीर में दो गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों के घर से जाकर गेहूं खरीदकर लाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अचानक मंडी समिति, डेलापीर में भारतीय खाद्य निगम के गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि रविवार तक 9500 क्विंटल गेहूं क्रय हो चुका था। सोमवार को 300 क्विंटल गेहूं की तौल हो चुकी थी और तौल होना जारी था। दूसरे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर का निरीक्षण करने पर डीएम को बताया गया कि यहां 14 हजार क्विंटल गेहूं रविवार तक खरीदा जा चुका है। सोमवार को निरीक्षण के वक्त तक 280 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी थी। डीएम ने दोनों क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत करके तौल के बारे में पूछा। उनकी खेती का रकवा व गेहूं बेचने की जानकारी की। किसानों ने डीएम को बताया कि उन्हें 1635 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से भुगतान मिल रहा है। डीएम ने दोनों केंद्र प्रभारियों को पेयजल की अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी में साफ.-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने गेहूं खरीद को और तेज करने पर बल दिया। उसका सबसे ज्यादा जोर किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदने पर था। डीएम ने कहा कि सचल दल किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदकर लाएं। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed