फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM issued directives to resume traffic on the Chaupula Bridge starting June 17

Bareilly News: चौपुला पुल पर 17 जून से शुरू कराएं आवागमन, डीएम ने एनएचएआई के अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 02 Jun 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 03:49 PM IST
सार

डीएम ने चौपुला पुल की मरम्मत में लापरवाही पर सोमवार को एनएचएआई अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने 10 दिन में काम पूरा कर 17 जून तक पुल को आवागमन के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
DM issued directives to resume traffic on the Chaupula Bridge starting June 17
चौपुला पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चौपुला पुल की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को एनएचएआई के अधिकारियों को तलब कर लिया। सख्त चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लें। 17 जून तक पुल को आवागमन के लिए हर हाल में खोल दिया जाए।

विज्ञापन


बीते दिनों एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने पुल मरम्मत के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। इस पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को तलब कर नाराजगी जताई। कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम को समय से पहले पूरा कराया जाए। दिन के साथ ही रात में भी अतिरिक्त श्रमिक लगाए जाएं।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को फिर बुलाया। अभी तक हुए कार्य की प्रगति जानी। एनएचएआई के मैनेजर टेक्निकल सुजोत गुप्ता और सहायक अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि कुल 30 ज्वाइंट में से 19 की मरम्मत पूरी हो चुकी है। शेष 11 की मरम्मत भी समय पर करा ली जाएगी। इस पर डीएम ने कहा कि जो भी काम शेष है उसे 10 दिन में पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से काम कराने के निर्देश
चौपुला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य करा रहे ठेकेदार को जनता को हो रही परेशानी की जानकारी दी। तेजी से काम कराकर निर्धारित समय में इसे पूरा कराने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed