फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM gave order sugar mills should pay sugarcane farmers otherwise FIR will be lodged

Bareilly News: गन्ना किसानों का भुगतान करे चीनी मिल, नहीं तो दर्ज कराएंगे FIR; डीएम ने दी चेतावनी

Wed, 16 Oct 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

बहेड़ी चीनी मिल ने अक्तूबर माह में गन्ना किसानों का भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इस पर डीएम ने इसी माह अंत तक भुगतान करने के आदेश दिए हैं। भुगतान न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और जेल भिजवाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
DM gave order sugar mills should pay sugarcane farmers otherwise FIR will be lodged
किसान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के विकास भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान गरजे। डीएम से कहा कि पिछले माह आपकी ओर से शेड्यूल लेने के बावजूद इसके हिसाब से भुगतान नहीं मिला है। आदेश की अवहेलना होने से नाराज डीएम रविंद्र कुमार ने बहेड़ी चीनी मिल के जीएम (केन) सुभाष सिंह को माह के अंत तक हर हाल में 40 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेजने के लिए कहा। ऐसा न होने पर एफआईआर दर्ज कराने और जेल भिजवाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि चीनी मिल की ओर से धीमी गति से भुगतान हो रहा है। इस माह दिवाली भी है। भुगतान न मिलने से वह लोग न तो त्योहार के लिए खरीदारी कर पा रहे हैं और न ही रबी फसलों की बोआई के लिए तैयारी। पिछले दो माह से लगातार किसान दिवस में मुद्दा उठता है, हर बार आश्वासन की घुट्टी देकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन


किसान जसवीर सिंह ने डीएम को पिछली बैठक में शेड्यूल मांगने वाली बात याद दिलाई। कहा कि आपके कहने के बाद भी 40 करोड़ रुपये का भुगतान इस माह नहीं हुआ। इस पर डीएम ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। इसके बाद बहेड़ी चीनी मिल के अधिकारियों ने अक्तूबर व नवंबर में 40-40 करोड़ व शेष भुगतान 20 दिसंबर तक करने का आश्वासन दिया। नवाबगंज चीनी मिल की ओर से इसी माह बकाया खत्म करने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे भी उठाए 
बैठक में खाद, छुट्टा पशु, चकबंदी, किसान सम्मान निधि और गांव-गांव पाइप लाइन बिछाने के काम में हावी अव्यवस्थाओं समेत अन्य मुद्दे भी किसानों ने उठाए। बहेड़ी ब्लॉक के गौटिया संतोष निवासी किसान धनीराम ने कहा कि उनके घर के सामने ही गोशाला है। रात के समय यहां से पशु छोड़ दिए जाते हैं। खेतों में जाकर यह पशु फसल बर्बाद करते हैं। इस पर डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित विभाग इसकी जांच कराएं और दोषी पर एफआईआर कराएं।
 

खाद का अवैध भंडारण करने वाले पर एफआईआर 
चार-पांच दिन पहले जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने नवाबगंज के गांव भऊआ बाजार में दो दुकानों को चेक किया था। दोनों दुकानों में खाद का अवैध भंडारण मिला था। इससे दोनों दुकानों को सील करा दिया गया था। अब जिला कृषि अधिकारी की ओर से एक दुकानदार केदारनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। दूसरे दुकानदार पर कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी और नायब तहसीलदार को नामित कर दिया गया है। उनकी जांच के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed