{"_id":"5ed808518ebc3e90354c7932","slug":"dm-and-ssp-inspect-butler-plaza-bareilly-news-bly4080040140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसएसपी ने किया बटलर प्लाजा का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसएसपी ने किया बटलर प्लाजा का निरीक्षण
विज्ञापन
शहर के दौरे पर निकले डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑड-ईवन के हिसाब से बाजार खोलने की चल रही कवायद
विज्ञापन
एसएसपी ने सीबीगंज में तीन जगह लगाई चौपाल
बरेली। डीएम और एसएसपी ने बुधवार को बटलर प्लाजा का निरीक्षण किया। चर्चा है कि वहां ऑड-ईवन के हिसाब से स्थिति देखी। अधिकारियों ने कई और स्थानों का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने सीबीगंज के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को कोरोना के खतरे बताए।
डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने बुधवार की दोपहर चौकी चौराहा क्षेत्र के बटलर प्लाजा का निरीक्षण किया। नियम के हिसाब से बटलर प्लाजा मार्केट बुधवार को बंद रहता है। सप्ताह में यह तीन दिन खुलता है। अधिकारियों ने मार्केट का निरीक्षण किया। चर्चा है कि मार्केट को जल्द ही ऑड ईवन के हिसाब से रोज खोला जा सकता है। एक साइड की दुकानें एक दिन तो दूसरे साइड की दुकानें दूसरे दिन खोलने की व्यवस्था हो सकती है। हालांकि सारी कवायद डीएम के निर्देश पर ही होनी है।
विज्ञापन
सीबीगंज। कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी की जागरूकता के लिए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बुधवार की शाम सीबीगंज में तीन जगह मीटिंग कर लोगों को जागरूक किया। कप्तान ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से इस समय पूरा विश्व लड़ रहा है। हमें इस समय संयम रखने की आवश्यकता है। अपील की गई कि सामाजिक दूरी का पालन करें। चेहरे पर हर समय मास्क लगाए रहें। साथ ही अपने गांव व कस्बों में आए हुए प्रवासी मजदूरों के साथ गलत व्यवहार न करें, ना ही उन्हें हीन भावना से देखें। एसएसपी ने परसाखेड़ा, खड़ऊआ व महेशपुरा में मीटिंग कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उनके साथ सीओ सेकेंड सीमा यादव, इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह, सपा के जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, पार्षद सुधीर कश्यप, इकबाल, जागन लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने सीबीगंज में तीन जगह लगाई चौपाल बरेली। डीएम और एसएसपी ने बुधवार को बटलर प्लाजा का निरीक्षण किया। चर्चा है कि वहां ऑड-ईवन के हिसाब से स्थिति देखी। अधिकारियों ने कई और स्थानों का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने सीबीगंज के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को कोरोना के खतरे बताए।