{"_id":"5ed159b28ebc3e9037301811","slug":"dm-agitated-after-seeing-crowd-at-pathology-lab-notice-issued-bareilly-news-bly407456145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी लैब पर भीड़ देखकर भड़के डीएम, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी लैब पर भीड़ देखकर भड़के डीएम, नोटिस जारी
विज्ञापन
पैथोलॉजी के बाहर भीड़ जमा देखकर नाराज होते डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नैनीताल रोड पर निदान डायग्नोस्टिक लैब पर इकट्ठी थी भीड़
विज्ञापन
लैब मालिक को जमकर डांटा, अगली बार एफआईआर होगी
बरेली। रामपुर बाग में रेडियोलॉजिस्ट के संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल के पेशे से जुड़े लोग पहले से असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद एक पैथोलॉजी लैब फिर कार्रवाई की नौबत आ गई। नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास निदान पैथोलॉजी लैब पर इकट्ठी भीड़ ने ध्यान खींचा तो इधर से गुजरते डीएम और एसएसपी भड़क गए। डीएम के निर्देश पर नोटिस देने के साथ लैब मालिक को दोबारा भीड़ दिखने पर एफआईआर कराने की भी चेतावनी दी गई है।
डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय शुक्रवार दोपहर शहर के दौरे पर निकले हुए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी जब नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास पहुंची तो वहां दोनों अफसर निदान पैथोलॉजी लैब पर इकट्ठी दर्जनों लोगों की भीड़ देखकर चौंक गए। लैब पर लोग इतनी पास-पास खड़े हुए थे कि लग ही नहीं रहा था कि लैब के मालिक को लॉकडाउन का भी कोई एहसास है। इस बेपरवाही पर बुरी तरह गुस्साए डीएम ने लैब मालिक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह को निर्देश दिए कि लैब मालिक को तुरंत लॉकडाउन के उल्लंघन पर नोटिस दिया जाए। अगर इसके बाद दोबारा लैब पर भीड़ दिखाई दे तो उसके खिलाफ एफआईआर भी लिखी जाए। हालांकि अधिकारियों के जाने के बाद जब इंस्पेक्टर लैब मालिक को नोटिस देने पहुंचे तब तक वह लैब में ताला बंद करके खिसक लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि लैब के खुलते ही उसके मालिक को नोटिस रिसीव करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लैब मालिक को जमकर डांटा, अगली बार एफआईआर होगी बरेली। रामपुर बाग में रेडियोलॉजिस्ट के संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल के पेशे से जुड़े लोग पहले से असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद एक पैथोलॉजी लैब फिर कार्रवाई की नौबत आ गई। नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास निदान पैथोलॉजी लैब पर इकट्ठी भीड़ ने ध्यान खींचा तो इधर से गुजरते डीएम और एसएसपी भड़क गए। डीएम के निर्देश पर नोटिस देने के साथ लैब मालिक को दोबारा भीड़ दिखने पर एफआईआर कराने की भी चेतावनी दी गई है।