{"_id":"586ff2ee4f1c1b443615a470","slug":"dl-now-and-will-pocket-loose","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल के लिए अब और जेब होगी ढीली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल के लिए अब और जेब होगी ढीली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
DL now and will pocket loose
- फोटो : DL now and will pocket loose
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस की फीस शनिवार से कई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही परिवहन विभाग के अंतर्गत कई अन्य सेवाओं की फीस में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। फीस बढ़ोतरी के आदेश मुख्यालय से आ गए हैं। लर्निंग डीएल की फीस पांच गुना और कार के रजिस्ट्रेशन के लिए तीन गुना ज्यादा फीस चुकानी होगी। बढ़ोत्तरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने की है। केंद्र के गजट को प्रदेश सरकार ने भी अंगीकार कर लिया है।
लर्निंग डीएल के लिए पहले 60 रुपये फीस ली जाती थी। अब इसके लिए 200 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे ही स्थायी डीएल के लिए पहले 300 रुपये की जगह अब 700 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। बाइक के रजिस्ट्रेशन के लिए पहले 60 रुपये फीस निर्धारित थी, जो बढ़कर 300 रुपये हो गई है। कार के रजिस्ट्रेशन के लिए 200 रुपए की जगह अब 600 रुपये चुकाने होंगे। एलएमवी ट्रांसपोर्ट के वाहनों के लिए 300 रुपये के बजाय अब 1000 रुपये देने होंगे। हैवी गुड्स एवं पैसेंजर वाहनों के लिए भी 600 रुपये के स्थान पर 1500 रुपये पंजीकरण के लिए जमा करने होंगे। विदेशी वाहनों के पंजीकरण के लिए भी अब 800 रुपये के बजाय 5000 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
इस मामले में एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने कहा बताया कि बढ़ी हुई फीस की जानकारी हो गई है, लेकिन शहर से बाहर होने के चलते पूरी सूची नहीं देखी है। इसे कब से लागू करना है इसका आदेश देखकर शनिवार को कार्यवाही की जाएगी। जबकि परिवहन आयुक्त के. रविन्द्र नायक ने बताया - मंत्रालय ने 29 दिसंबर को फीस में वृद्धि किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे अंगीकार कर अधिसूचना आरटीओ कार्यालय में भेज दी है। वेबसाइट में नई फीस अपलोड होने तक मैनुअल रसीद कटेगी।