फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DL is easy to make

डीएल बनवाना हुआ आसान

Thu, 07 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो एक हफ्ता और इंतजार करिये। आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कीजिए और अपने टेस्ट के लिए मनचाही तिथि और समय फिक्स कर लें। आरटीओ कार्यालय में टेस्ट भी ऑनलाइन होगा। तीन दिन के अंदर लाइसेंस बनकर घर पहुंच जाएगा। लखनऊ के बाद बरेली में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अभी लर्निंग लाइसेंस ही बनेंगे। इसके लिए फीस मात्र 60 रुपये ली जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन
वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूपीट्रांसपोर्ट.ओरजी पर जाएं 
सारथी.एनआईसी.इन पर जाकर आनलाइन आवेदन करें
मेन्यू में इश्यू ऑफ लर्निंग लाइसेंस पर क्लिक करें
फार्म भर कर सबमिट पर क्लिक कर दें
नेक्स्ट स्टेप क्लिक करने पर एसबीआई का पेमेंट गेटवे खुलेगा
नेट बैकिंग से फीस जमा की जाएगी
मोबाइल नंबर जरूर डालें 
फीस पेमेंट के बाद रसीद प्रिंट करें
प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल पर एसएमएस आएगा
यह जरूरी कोड है जो टेस्ट में काम आएगा
बिना कोड के प्रश्न पत्र नहीं खुलेगा, इसे गोपनीय रखें
निवास, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आरटीओ कार्यालय जरूर लाएं

10 कंप्यूटराें पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
टेस्ट के लिए आरआई कक्ष के बगल में 10 कंप्यूटर लगे हैं। यहां आरआई के साथ एक सहायक भी रहेंगे। जो दस्तावेज आवेदन करते समय भरे गए हैं वही लाने होंगे। टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट चेक होंगे। 
विज्ञापन

खुद तय करें टेस्ट देने का समय 
आवेदन के दौरान अप्वाइंटमेंट फॉर स्लॉट बुकिंग का विकल्प आएगा। इस पर क्लिक कर आप अपनी इच्छा के अनुसार समय व तारीख तय कर कसते हैं। हेल्प आनलाइन की सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पढ़े लिखों को मिलेगी हेल्पर की सुविधा
एआरटीओ प्रशासन राजेश करदम ने बताया कि टेस्ट के दौरान एक हेल्पर मिलेगा, ताकि कम पढ़े लिखे लोग या फिर कंप्यूटर न जानने वालों को कठिनाई न हो।
वर्जन--
इस हफ्ते आनलाइन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए तेजी से काम चल रहा है। अब डीएल के लिए आरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-आरआर सोनी, आरटीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed