फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali today...Ayushman and Saubhagya Yoga will benefit

Bareilly News: दिवाली आज... आयुष्मान और सौभाग्य योग से मिलेगा लाभ

Sun, 12 Nov 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali today...Ayushman and Saubhagya Yoga will benefit
बरेली। दीपावली का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दीपोत्सव पर पांच राजयोगों का अद्भुत संयोग मान-सम्मान और लाभ देने वाला साबित होगा। गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के योग बनेंगे l ये राजयोग शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह की स्थितियों के कारण बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद सौरभ शंखधार ने बताया कि कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2:44 बजे शुरू होगी और 13 को दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी l दिवाली पूजन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:44 बजे तक, उसके बाद 2:54 बजे से 5:43 बजे तक शुभ है l इसी दिन शाम को 5:41 बजे से 7:35 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है।
विज्ञापन

वर्षों बाद दिवाली पर शनि स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण भी होगा। इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली दोनों ही एक दिन 12 नवंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 12 को सुबह तक रूप चौदस रहेगी। फिर दोपहर 2:30 बजे के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा का मुर्हूत सुबह 6:43 से 8:52 तक
ज्योतिर्विद के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी। इसका शुभ समय सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 तक रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर 2:36 के बाद भाई दूज भी मनाया जा सकता है। 15 नवंबर को भी भाईदूज मनाया जाएगा। कार्तिक मास के द्वितीय तिथि का समापन 15 नवंबर को रात 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed