फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali declared an intangible cultural heritage bareilly people joy expressed by lighting 10,000 lamps

दीपावली अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित: बरेली में सजाए गए चौराहे, 10 हजार दीप जलाकर जाहिर की खुशी

Thu, 11 Dec 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 11:00 AM IST
सार

दीपावली को यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि पर बरेली में लोगों ने दीप जलाकर खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन
Diwali declared an intangible cultural heritage bareilly people joy expressed by lighting 10,000 lamps
पटेल चौक पर जलाए गए दीप - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली के पर्व को संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि पर बरेली में बुधवार की रात नगर निगम प्रशासन ने सरदार पटेल चौक, चौकी चौराहा और आदिनाथ चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों को फूल-मालाओं से सजाकर शहरवासियों के साथ 10 हजार से अधिक दीप जलाए।

विज्ञापन


पटेल चौक पर नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शहर के नागरिकों, बच्चों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर रंगोली और संदेश लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि वैश्विक स्तर पर एक बार फिर हमारे देश का मान बढ़ा है। दीपोत्सव कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दीप जलाकर बांटी मिठाई
विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीकृष्ण लीला स्थल स्थित कार्यालय पर दीप जलाकर मिठाई का वितरण किया गया। संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव हर साल नए कीर्तिमान बना रहा है। इस दौरान आर्यन चौधरी, केवलानंद गौड़, दिव्य चतुर्वेदी, नीरज चौरसिया, रोहित भसीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed