फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divyang and elderly voters voted from home

दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से किया मतदान

Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Divyang and elderly voters voted from home
Divyang and elderly voters voted from home
बरेली। विधानसभा चुनाव में पहली बार दिव्यांग और 80 वर्ष पार के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान का मौका मिला है। बुधवार से मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नौ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन में गठित टीमें फार्म डी लेकर आवेदन करने वाले मतदाताओं के घर पहुुंची और पोस्टल बैलट के जरिए मतदान कराया।
विज्ञापन

कैंट रिटर्निंग ऑफिसर एसीएम फर्स्ट प्रदीप रमन ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में घर से मतदान के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके सापेक्ष पहले ही दिन 36 मतदाताओं ने मतदान किया है। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में तेज बारिश के बावजूद मतदान कर्मियों की टीम मतदाताओं के घर पहुंची और मतदान संपन्न कराया। पूरी गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। इसके अलावा बरेली शहर, बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, नवाबगंज, भोजीपुरा, आंवला, फरीदपुर, मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आरओ के निर्देशन में माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान अधिकारी ने मतदान संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed