फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Division level trials held for state level competitions

Bareilly News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुए मंडल स्तरीय ट्रायल

Wed, 18 Dec 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Division level trials held for state level competitions
बरेली। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की टीम का चयन किया गया। मंडल स्तर पर सीनियर पुरुष प्रतियोगिता बॉक्सिंग, सीनियर पुरुष कबड्डी, जूनियर बालिका कुश्ती व सीनियर महिला हैंडबॉल की टीम का चयन हुआ है। वहीं सब जूनियर बालक व बालिका टेबल टेनिस में तीन खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर प्रतिभाग किया था, मंडल स्तर पर किसी भी खिलाड़ी ने प्रतिभाग नहीं किया। इस कारण से टेबल टेनिस में किसी का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन


बॉक्सिंग... पांच खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर प्रतिभाग किया। इनमें ताजिम, सागर सिंह, अरुण शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और अर्जुन कुमार का चयन हुआ। यह खिलाड़ी 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता भाग लेंगे।
विज्ञापन

कबड्डी... मंडल स्तर पर कबड्डी में शाहजहांपुर से चार, बदायूं से आठ, बरेली से 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें निखिल यादव, सचिन, सुधीर सिंह, अमन खान, मुकुल कुमार, मोहम्मद शोएब, मयंक वर्मा, मोहम्मद फैज, राहुल यादव, मोहम्मद जैद, विक्रम गुलीया, अजय राणा का चयन हुआ। यह खिलाड़ी दो से चार जनवरी तक हरदोई में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कुश्ती... प्रदेश स्तर के लिए कुश्ती में कोमल, प्रियांशी, नीलम, पुष्पा, दिपिका, खुशी, मोनी वर्मा, खुशनाज, संगीता और सौम्या का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 25 से 27 सितंबर तक मऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।




- हैंडबॉल... मंडल स्तर पर बरेली के ही 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें दिव्या मौर्या, शिवानी यादव, रितु सागर, नीलम, शिखा, काव्या सिंह, वर्णिका पटेल, चारू सिंह, शीतल सिंह, भाव्या चित्रांशी, प्रिति साहू और सुगंधा का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 26 से 29 दिसंबर को बाराबंकी में होने वाली सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed