{"_id":"687d59aa365590eae70cecf2","slug":"diversion-of-five-trains-passing-through-bareilly-bareilly-news-c-4-vns1074-686312-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन
बरेली। अगले सप्ताह उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण अजमेर मंडल से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। जो गाड़ियां प्रभावित होंगी उनमें बरेली-भुज एक्सप्रेस समेत बरेली होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें भी शामिल हैं। इन गाड़ियों को अलग-अलग तारीखों में मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा।
रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ब्लॉक के दौरान 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस 25 जुलाई और 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 26 जुलाई को परिवर्तित मार्ग पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलाई जाएगी। इसके अलावा 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस 27 व 28 जुलाई को, 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 25 व 27 जुलाई को और 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 27 जुलाई को परिवर्तित मार्ग दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होते हुए संचालित की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- --
सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ निरस्त
बरेली। रेलवे ने सहरसा से आनंद विहार के बीच चलने वाली 05577/05578 सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन के स्थान पर 05579/05580 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी के फेरों को बढ़ाया गया है। 05579 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी अब 21 से 30 जुलाई तक बृहस्पतिवार व शनिवार को छोड़कर और 05580 आनंद विहार-सहरसा 23 जुलाई से एक अगस्त तक शनिवार व सोमवार को छोड़कर सप्ताह में पांच-पांच दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 05577/05578 सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस के निर्धारित रूट और समय पर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पांच ट्रेनों में 578 यात्री बेटिकट पकड़े
बरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ और मुरादाबाद मंडल की टीमों ने बरेली होकर गुजरने वाली लखनऊ-चंडीगढ़, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में व्यापक स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बरेली से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों में 578 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस में बेटिकट पकड़े गए यात्रियों से चार लाख एक हजार 170 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। संवाद