फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion no longer effective on Badaun Road, red gate jammed

मौसम ने जगाया अंदेशा तो जर्मन हैंगर से बनाया किसान सम्मेलन का पंडाल

Fri, 18 Dec 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Diversion no longer effective on Badaun Road, red gate jammed
जर्मन हैंगर से बनाया पंडाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश में भी नहीं होता टस से मस, स्टील के ढांचे पर बना पंडाल

विज्ञापन
बरेली। मौसम के मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर खासतौर से जर्मन हैंगर का पंडाल बनाया गया था, ताकि तेज हवाओं के साथ अगर बारिश भी हो जाए तो पंडाल जरा भी टस से मस न हो। इससे पहले जर्मन हैंगर का इस्तेमाल देवचरा में 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पंडाल बनाने के लिए किया गया था।

कई दिनों से घने कोहरे के साथ तेज शीतलहर चलने से मौसम लगातार बिगड़ रहा था। बारिश होने की भी आशंका थी, इसी वजह से भाजपा नेताओं ने किसान सम्मेलन का पंडाल बनाने के लिए खासतौर पर कानपुर से दो जर्मन हैंगर मंगाए थे। इसे लगाने के लिए तकनीशियन भी कानपुर से आए थे। जानकारों के मुताबिक जर्मन हैंगर में स्टील के ढांचे पर पंडाल तैयार किया जाता है। यह पंडाल हवा और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहता है। जर्मन हैंगर के अलावा पंडाल में दूसरी आकर्षक चीज फूल थे। पूरे पंडाल को दिल्ली से मंगाए गए विदेशी फूलों से सजाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed