फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion in the city from 6 am to 10 pm on Rakshabandhan

Bareilly News: रक्षाबंधन पर शहर में सुबह छह से रात 10 बजे तक डायवर्जन

Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Diversion in the city from 6 am to 10 pm on Rakshabandhan
बरेली। रक्षाबंधन पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई रहेगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

परसाखेड़ा रोड नंबर-एक, बिलवा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सेटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन के दौरान दिल्ली, नैनीताल की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-एक तक जा सकेंगे। बड़े बाइपास से रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक भी आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन मार्गों का उपयोग केवल बरेली शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन ही कर पाएंगे। पीलीभीत की ओर से आने वाले और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए आ-जा सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल की तरफ से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से बिलवा, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा होकर गुजरेंगे और इसी मार्ग से वापस भी जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की तरफ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर से बुखारा मोड़ होकर जा-आ सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर में जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed