Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion for four days heavy vehicles banned in the bareilly city

Sawan 2025: आज रात आठ बजे से सोमवार तक डायवर्जन, बरेली में भारी वाहन प्रतिबंधित; देखें रूट प्लान

Fri, 11 Jul 2025 10:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 10:03 AM IST
सार

सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बरेली में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सावनभर हर शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार शाम तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। 

विज्ञापन
Diversion for four days heavy vehicles banned in the bareilly city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर सप्ताह शुक्रवार रात आठ से सोमवार रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बरेली होकर गुजरने वाले सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्गों पर रोडवेज बसें भी नहीं चल सकेंगी। पहले सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को असुविधा से बचाने के लिए आज रात आठ बजे से ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। 
विज्ञापन


रोडवेज बसों के लिए यह व्यवस्था 
  • दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, रजऊ परसपुर तिराहा, बड़ा बाइपास होते हुए गुजारा जाएगा। 
  • लखनऊ की ओर जाने वाली बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए पास किया जाएगा। 
  • बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट, नरियावल, टीपीनगर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहाबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजारा जाएगा। बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को रजऊ परसपुर तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होकर गुजारा जाएगा।  
  • विज्ञापन
  • बसें पुराने रोडवेज बस अड्डे से पटेल चौक, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगी।
Trending Videos

भारी वाहनों के लिए रहेगी यह व्यवस्था 
  • झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहे से बरेली शहर की ओर व देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं,  नरौरा, बुलंदशहर होकर आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज से मिलक, शाहाबाद, चंदौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए आ-जा सकेंगे।
  • नैनीताल, पीलीभीत की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ, फरीदपुर, शाहजहांपुर होकर आ-जा सकेंगे।
  • आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ, बड़ा बाइपास, रामपुर, शाहबाद, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेंगे।
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा रोड नंबर एक होते हुए आ-जा सकेंगे। श्यामगंज,  सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों का संचालन ट्रांसपोर्टनगर से किया जाएगा।
विज्ञापन

ये व्यवस्था भी रहेगी लागू
सेटेलाइट तिराहा, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बरेली से बीसलपुर की ओर संचालित होने वाले वाहन सेंथल चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। चौपुला पुल से बदायूं की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बदायूं जाने वाले वाहन लाल फाटक होकर गुजारे जाएंगे। चौकी चौराहे से रोडवेज बसें चौपुला चौराहा न जाकर लाल फाटक की ओर से गुजारी जाएंगी। लालपुर गांव कट से कोई भी भारी वाहन रामगंगानगर काॅलोनी की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP: राम सिंह, यशपाल और दीपू भी ले रहे विधवा पेंशन, घोटाला होता रहा और अफसर सोते रहे चैन की नींद

बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से कोई वाहन बदायूं रोड व लाल फाटक की ओर नहीं जाएगा। देवचरा तिराहा, दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं जा सकेगा। आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा की तरफ नहीं जा सकेगा। फरीदपुर से कोई भी भारी वाहन बुखारा मोड़ की तरफ नही जा सकेगा। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed