फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District tops in division in breaking traffic rules, Chowki intersection becomes hotspot

Bareilly News: यातायात नियम तोड़ने में मंडल में अव्वल जिला, चौकी चौराहा बना हाॅटस्पॉट

Tue, 05 Dec 2023 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Dec 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
District tops in division in breaking traffic rules, Chowki intersection becomes hotspot
बरेली। यातायात नियम तोड़ने में बरेली के लोग मंडल में अव्वल हैं। शहर का चौकी चौराहा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां नियम टूटने के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। 29 नवंबर को यातायात पुलिस ने यहां 600 वाहनों का चालान किया था। यातायात माह के दौरान 14 हजार से अधिक वाहनों का चालान कर 1.78 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। हर माह औसतन 35 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो रहे हैं। इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाना चाहता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग के साथ सेहत महकमा भी काम कर रहा है। इसके बाद भी सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कहीं जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है तो कहीं आम आदमी नियम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से आसान हुई निगरानी
शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से वाहन चालकों की निगरानी आसान हुई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है। इनको जंप करने वाले वाहन चालकों की संख्या भी कम नहीं है। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट, ट्रैफिक लाइट जंप, ट्रिपल राइडिंग में ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से निलंबित होते हैं लाइसेंस
तीन बार यातायात नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। शराब पीकर वाहन चलाने, हादसा होने व कुछ अन्य विशेष परिस्थितियों में भी लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं। लाइसेंस निलंबन के बाद संबंधित को नोटिस जारी कर सूचना दी जाती है। इस दौरान वाहन चलाते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। निलंबन अवधि के दौरान आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमाकर उसे बहाल कराया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में निलंबन की अवधि को बढ़ा दिया जाता है।

वर्ष 2023 में निलंबित किए गए लाइसेंस
जिला संख्या
बरेली 345
पीलीभीत 112
बदायूं 108
शाहजहांपुर 92
वर्जन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। हर माह औसतन 35 लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। यातायात माह में यह संख्या ज्यादा 62 रही। - दिनेश कुमार, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed