फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District level cricket competition Bareilly Riders and SRMs teams in semi-final

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता: बरेली राइडर्स सेमीफाइनल में, एसआरएमएस की टीम ने भी बनाई जगह

Fri, 11 Jul 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पल्लव के हरफनमौला प्रदर्शन से बरेली राइडर्स ने क्रिकेट नर्सरी को हराया। दूसरे मुकाबले में एसआरएमएस की टीम ने जीपी क्रिकेट अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
District level cricket competition Bareilly Riders and SRMs teams in semi-final
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। बरेली राइडर्स और एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पहले मुकाबले में बरेली राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। पल्लव प्रताप सिंह ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 व कृपांशु गंगवार ने 30 रन बनाए। क्रिकेट नर्सरी रेलवे ग्राउंड की टीम के गेंदबाज आकाश कुमार ने तीन, शुभ और सचिन राठौड़ ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


जवाब में क्रिकेट नर्सरी की पूरी टीम 13.4 ओवरों में मात्र 52 रनों पर ढेर हो गई। पल्लव ने दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बरेली राइडर्स के पल्लव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु ने खेली अर्धशतकीय पारी 
दूसरे मैच में टॉस जीतकर एसआरएमएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान हिमांशु गंगवार ने 21 गेंदों में छह छक्कों की मदद से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। लाखन ने नौ गेंदों में तीन गगनचुंबी छक्के लगाकर 35 रनों का योगदान दिया। 

जीपी क्रिकेट अकादमी के लिए शिव प्रताप, अक्षत और अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जीपी की पूरी टीम 12.4 ओवर में महज 57 रनों पर ढेर हो गई। लाखन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

इससे पूर्व मुकाबलों का उद्घाटन उपखंड अधिकारी शिवम पटेल ने किया। इस दौरान माजिद हसन खान, अबरार खान, मनीष सिंह, यूसुफ अंसारी, विपिन कुमार, अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed