{"_id":"57f800024f1c1b6c5326fe87","slug":"district-jail-superintendent-housing-before-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल अधीक्षक आवास के सामने फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल अधीक्षक आवास के सामने फायरिंग
बरेली, ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित एरिया जिला जेल के पास और अधीक्षक आवास के सामने बृहस्पतिवार आधी रात के बाद बाइक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग जेल कर्मी और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस घंटों कांबिंग करती रही मगर फायरिंग करने वालों का पता नहीं चला। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
जिला जेल के पास नेशनल हाइवे पर पुलिस लाइन के बराबर में जेल अफसरों और कर्मचारियों के आवास हैं। वहीं जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य का आवास है। बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे दो बाइक पर छह लोग जिला जेल अधीक्षक आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने वहीं खड़े होकर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से आवासों में मौजूद कर्मचारी घबरा गए। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य फोन पर कोतवाल केके वर्मा को सूचना दी। पहले चीता मोबाइल मौके पर गई और उसके बाद कोतवाली की मोबाइल जीप भी पहुंच गई। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले फायरिंग करने वाले भाग गए। उन्हें भागते हुए जेल अधीक्षक आवास पर मौजूद गार्डों ने देखा था। पुलिस ने जेल और आसपास के इलाके में घंटों तलाशती अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को जेल अधीक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
कई दिनों से घूम रहे थे संदिग्ध
अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि जेल में बंद कुछ बदमाश उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। पिछले एक सप्ताह से जेल गेट के सामने और आसपास संदिग्ध लोगों को घूमते देखा गया था। इसके मद्देनजर जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी मगर फायरिंग बृहस्पतिवार रात पहली बार की गई।
विज्ञापन
जिला जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई
शुक्रवार को पुलिस ने जिला जेल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जेल गेट के सामने होकर हाइवे और कचहरी की तरफ जाने वाला रास्ता आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। जिला जेल गेट के सामने पुलिस पिकेट लगा दी गई है। जिला जेल गेट से हाइवे की तरफ जाने वाली सड़क पर भी पुलिस मुस्तैद है। चीता और रक्षक मोबाइल को अलर्ट कर दिया गया है।
जेल अधीक्षक की तरफ से लेटर मिला है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। - केके वर्मा, कोतवाल