{"_id":"6ab82437eb91c4cf06024123","slug":"district-hospital-relies-on-a-single-radiologist-bareilly-news-c-4-bly1015-975378-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जिला अस्पताल
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। लिहाजा, अब एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे रोजाना अल्ट्रासाउंड की करीब 80 जांच होंगी। इससे जांच के लिए इंतजार और आगे की तिथि मिलने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
रेडियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्त के साथ ही एडी एसआईसी डाॅ. आरसी दीक्षित ने एडी हेल्थ को पत्र भेजकर शासन स्तर से नए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती की मांग की है। कहा है कि रोज अस्पताल में 70-80 मरीजों की जांच होती है। डॉ. राजकुमार की सेवानिवृत्त के बाद जिन रेडियोलॉजिस्ट पर अभी जिम्मेदारी है वे भी अगले वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे। पर इन पांच महीनों में इन्हें भी आकस्मिक स्थिति में अवकाश की जरूरत होने पर मरीजों की जांच प्रभावित हो सकती है। लिहाजा, शासन स्तर से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का अनुरोध किया है। ब्यूरो