फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Athletic Association honored the players

जिला एथलेटिक संघ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
District Athletic Association honored the players
जिला एथलेटिक संघ की विजेता टीम।
खिलाड़ियों ने 2021 की प्रतियोगिताओं में जीते थे मेडल
विज्ञापन

बरेली। जिला एथलेटिक संघ ने 2021 में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया। एथलीट कोच, एथलीट संघ के सचिव साहिबे आलम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
संघ की ओर से सम्मानित किए गए खिलाड़ी मोहम्मद अलीम ने यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक, रुहलेखंड की एथलीट प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था। सांसद खेल प्रतियोगिता में दौड़ और कैंटोनमेंट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। बरेली से वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ। महिला एथलीट काजल चक्रवर्ती ने लखनऊ में हुई एथलेटिक प्रतियोगिता में 5000 मीटर में कांस्य पदक, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड मैराथन और सांसद दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आसिफ ने जिला एकेटीयू एथलीट प्रतियोगिता में पहला स्थान, राज्य एथलेटिक मीट में गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड की मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान, ब्लॉक स्तरीय दौड़ में पहला स्थान, राजश्री मैराथन में सब जूनियर बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद फैजान ने जिला बेसिक स्कूल एथलेटिक प्रतियोगिता में 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निजामुद्दीन ने सांसद खेलकूद की आठ सौ मीटर दौड़ में पहला, कैंटोनमेंट दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा, जिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ यादव ने सांसद खेल की चार सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। जीशान खान ने कैंटोमेन बोर्ड की मैराथन में बालक डी ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद फु रकान ने राजश्री मैराथन में बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अजय यादव ने जिला ग्रामीण एथलेटिक प्रतियोगिता में सौ मीटर में कांस्य जीता। मोइनुद्दीन ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर में कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed