फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute, uproar between businessman and bank manager

Bareilly News: व्यापारी और बैंक मैनेजर में विवाद, हंगामा

Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute, uproar between businessman and bank manager
शेरगढ़। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में ज्वाइंट मैनेजर द्वारा एक व्यापारी के मुंशी के द्वारा भेजे गए चेक पर हस्ताक्षर गलत होने की बात कहने और चेक स्वीकृत करने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर पहुंचे व्यापारी एवं ज्वाइंट मैनेजर के बीच जमकर कहासुनी हो गई और हंगामा बढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर शांत कराया। हालांकि एक घंटे से अधिक समय तक बैंक का कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही, जिसमें से कई ग्राहक लौट गए। लोग बैंक के गार्ड पर भी गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार करीब दो बजे बैंक में कस्बे के एक व्यापारी का मुंशी बैंक में चेक लेकर पहुंचा। एक बैंक कर्मी के मुताबिक शाखा में मौजूद ज्वाइंट मैनेजर ने चेक पर हस्ताक्षर गलत होने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद जानकारी पर व्यापारी बैंक पहुंच गया और चेक को लेकर ज्वाइंट मैनेजर से कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख बैंक की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की। बैंक के गार्ड ने बैंक में ताला लगा दिया, जिससे ग्राहकों की भीड़ लग गई। शाखा प्रबंधक शिवम कुमार गुप्ता ने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सुरक्षा गार्ड के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की
लोगों का आरोप है कि बैंक में तैनात गार्ड का रवैया गलत है। लोगों का कहना था कि वे जब बैंक में कार्य से अंदर जाने की बात कहने तो बह आग बबूला हो गया और लोगों की फटकार लगाने लगा जिससे लोगों ने गार्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed