{"_id":"6a35525d766f25cce60fd663","slug":"dismissed-constable-surkesh-and-his-lawyer-wife-arrested-in-bareilly-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बर्खास्त सिपाही सुरकेश पत्नी और गुर्गे सहित गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बर्खास्त सिपाही सुरकेश पत्नी और गुर्गे सहित गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने के मामले में कार्रवाई
Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वकीलों ने गिरफ्तारी पर एतराज जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली में भमोरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को सरदारनगर पुल के पास से 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर व बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा, उसकी वकील पत्नी कृतिका शर्मा और गुर्गे ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। रंगदारी व अवैध वसूली के आरोप में दर्ज नए मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि चाढ़पुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात ने गांव लंगुरा निवासी सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा, विजय, भूरे, ओमवीर, ममता, मंजू, अनीता, शानू, शोभा व पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर भजा गांव निवासी शिल्पी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंकुर ने कहा कि सुरकेश का संगठित गिरोह है जो महिलाओं से छेड़खानी व दुष्कर्म आदि के फर्जी मामले दर्ज कराता है। फिर उनसे वसूली करके मामले रफा-दफा कराता है।
विज्ञापन
अंकुर ने बताया कि ममता ने उनके खिलाफ छेड़खानी का फर्जी मामला दर्ज कराया। फिर सुरकेश ने मुकदमे को रफादफा कराने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। मना करने पर जेल भिजवाने, जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा था। ममता ने एक वकील और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन
वकीलों ने किया हंगामा
आरोपी वकील कृतिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के दौरान वकीलों ने हंगामा किया। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस के तर्क मानते हुए तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरोह में अभी तक सात महिलाओं के शामिल होने का पता चला है।