{"_id":"68cb2501a5f16708b3000a15","slug":"disha-patnis-father-expressed-gratitude-to-the-chief-minister-bareilly-news-c-4-vns1074-728378-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिशा पाटनी के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिशा पाटनी के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
विज्ञापन
योगी से कॉल पर बात की, कहा-भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित किया
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कॉल पर बात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है उसने प्रदेश में भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित किया है।
जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने के बाद 34 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी किया है। पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके घर पर फायरिंग के बाद उसने वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
उन्होंंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिया था उस पर वह खरे उतरे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुलिस अपराध मुक्त प्रदेश और भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित कर रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस का आभार जताया। संवाद