फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dish mechanic's house robbery by taking the family hostage

परिवार को बंधक बनाकर डिश मैकेनिक के घर डकैती

Sun, 05 Dec 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dish mechanic's house robbery by taking the family hostage
इसी घर में बदमाशों ने डाली डकैती।
सरकड़ा गांव में वारदात, विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन

दर्जन भर बदमाशों ने दो घंटे डाला डाका, पुलिस ने लिखी चोरी
फरीदपुर। सरकड़ा गांव में डिश मैकेनिक अरविंद वर्मा के घर में घुसे दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों को तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा। पुलिस डकैतों की तलाश में कांबिंग करने के बजाय परिवार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाने में वक्त जाया करती रही।
अरविंद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी मां सोमवती और मामा नत्थूलाल के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे दर्जन भर से ज्यादा नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने अरविंद को जगाकर उनका नाम पूछा और कहने लगे कि वे गलत घर में घुस आए हैं। इसके बाद बदमाशों ने सभी को बांधकर डाल दिया। विरोध किया तो तमंचे की बटों से पीटा। अरविंद को पकड़कर कमरे का दरवाजा खुलवाया। उसमें उनकी पत्नी बबिता, चार बच्चे और बहन धनवती सो रही थीं। डकैतों ने तमंचा तानकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। बबिता और धनवती के जेवर उतरवा लिए। रात करीब दो बजे तक बदमाश इत्मीनान से घर में डकैती डालते रहे।
विज्ञापन

दरोगा ने खुद बोलकर लिखाई
तहरीर, सीओ से शिकायत
बदमाशों के जाने के बाद अरविंद ने किसी तरह खुद को खोला और यूपी-112 को सूचना दी। आधा घंटे बाद पुलिस उनके घर पहुंच गई। उन लोगों ने बताया कि बदमाश रेलवे क्रॉसिंग की ओर भागे हैं लेकिन दरोगा ने उनकी तलाश करने के बजाय घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। अरविंद का आरोप है कि दरोगा ने कहा कि अगर वह डकैती की तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, चोरी की तहरीर देंगे तभी रिपोर्ट दर्ज होगी और जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। फिर दरोगा ने खुद ही बोलकर तहरीर लिखवाई और उसी आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार दोपहर अरविंद ने इस मामले में सीओ राजकुमार मिश्र को पत्र देकर डकैती की धारा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के दसवां संस्कार को रखे थे रुपये
अरविंद के घर से बदमाश 20 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। अरविंद ने बताया कि 28 नवंबर को उनके पिता रमेश बाबू की मौत हो गई थी। उनके दसवां संस्कार के लिए वह अपने परिचित से 20 हजार रुपये उधार लेकर आए थे, जो बदमाश ले गए।
एसएसपी की नाराजगी के बाद बैकफुट पर आई पुलिस
डकैती की रिपोर्ट चोरी में दर्ज करने का मामला सुबह से ही चर्चा का विषय बन गया। वहीं, अरविंद शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसमें वह दरोगा पर जबरन चोरी की तहरीर लिखवाने का आरोप लगा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नाराजगी जताई। इसके बाद सीओ राजकुमार मिश्र ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
पहले भी खेल कर चुकी है पुलिस
- जून माह में कैंट के गांव बुखारा में राजमिस्त्री मोहम्मद आरिफ के घर भी डकैती पड़ी थी लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच सीओ को देकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

- जुलाई में इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर माफी में स्कूल वैन ड्राइवर जुगल किशोर शर्मा के घर भी डकैती पड़ी थी लेकिन इस मामले में भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला मीडिया में उछला तो सीओ को जांच देकर इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed