फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discussions found pending in inspection, one week's time given for improvement

Bareilly News: निरीक्षण में लंबित मिलीं विवेचनाएं, सुधार के लिए एक हफ्ते की मिली मोहलत

Thu, 13 Feb 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Discussions found pending in inspection, one week's time given for improvement
मीरगंज। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मीरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया तो यहां लंबित विवेचनाएं मिलीं।
विज्ञापन

इसको देखकर उन्होंने डांट लगाते हुए एक हफ्ते की मोहलत देकर विवेचनाओं के निस्तारण के लिए कहा। इसके बावजूद ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी एवं सीओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए बैरकों का जो निर्माण कार्य हुआ है। उसमें कमियां मिली हैं।
इसलिए बैरकों एवं उपनिरीक्षकों के लिए बनाए गए आवासों की कमियां 15 दिन में पूरी करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो भी विवेचनाएं लंबित हैं। उनको एक सप्ताह में संबंधित उपनिरीक्षकों से निपटाने के लिए कहा है। अगर एक ये विवेचनाएं निस्तारित नहीं हो पाती हैं तो एक सप्ताह बाद पुनः निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक करने, खुराफाती लोगों को चिह्नित करने ओर मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए। वह शाम छह बजे पहुंची। निरीक्षण कर ढाई घंटे बाद लौट गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed